उत्तराखंड महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना के तहत पात्र परिवारों को लाभ वितरण शुरू हो गया है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य कन्या भ्रूण हत्या पर रोक लगाना और बालिकाओं के पोषण व स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाना है।
योजना के अंतर्गत माता और नवजात शिशु के लिए कपड़े, साबुन, तेल और पोषण सामग्री से युक्त विशेष किट प्रदान की जाती है।
